Aaj ka Mausam: देशभर में गुलाबी ठंड की दस्तक, दिल्ली से बिहार तक तापमान में गिरावट, जानिए पहाड़ों का कैसा है हाल

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली में आज मौसम साफ रहने वाला है। मौसम विभाग ने पहले ही 12 अक्टूबर तक मौसम के शुष्क करने का पूर्वानुमान जारी किया था। ऐसे में अभी राजधानी दिल्ली में बारिश के कोई आसार नहीं हैं। वहीं दिल्ली में तापमान तेजी से नीचे जा रहा है। आज राजधानी का अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रहने की संभावना है।

यूपी-बिहार में बढ़ने लगी ठंड

उत्तर प्रदेश में बारिश के बंद होने के बाद मौसम में बड़ा उलटफेर हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार आज अयोध्या, आगरा, कानपुर, वाराणसी, मथुरा, झांसी, प्रयागराज, प्रतापगढ़, अलीगढ़, गोरखपुर, बस्ती, कौशाम्बी, रायबरेली, अमेठी, कुशीनगर, मिर्जापुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मैनपुरी, इटावा, चंदौली, सोनभद्र, जौनपुर, ललितपुर, महोबा, कन्नौज, मेरठ, बदायूं, संभल, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, रामपुर, बरेली, लखीमपुर खीरी में मौसम सामान्य रहने वाला है। वहीं आज से कई जिलों में तापमान भी गिरने वाला है, जिससे ठंड महसूस होगी। वहीं बिहार में भी तापमान धीरे-धीरे नीचे गिर रहा है। हालांकि आज बिहार के किसी भी जिले में बारिश की कोई संभावना नहीं है।

कब कहां होगी बारिश?

राज्य / क्षेत्रतारीखेंमौसम की संभावना
ओडिशा10 से 12 अक्टूबरहल्की से मध्यम बारिश या तूफान, कुछ जगहों पर भारी बारिश
तमिलनाडु, केरल, माहे10 से 14 अक्टूबरहल्की से मध्यम बारिश, कुछ जगहों पर भारी बारिश
तटीय कर्नाटक10 अक्टूबरहल्की से मध्यम बारिश, कुछ जगहों पर भारी बारिश
दक्षिण आंतरिक कर्नाटक10 से 13 अक्टूबरहल्की से मध्यम बारिश, कुछ जगहों पर भारी बारिश
तटीय आंध्र प्रदेश12 अक्टूबर तकहल्की से मध्यम बारिश, कुछ जगहों पर भारी बारिश
रायलसीमा11 अक्टूबर तकहल्की से मध्यम बारिश, कुछ जगहों पर भारी बारिश
असम, मेघालय, त्रिपुरा, मणिपुर, मिजोरम, सिक्किम10 अक्टूबरहल्की से मध्यम बारिश, कुछ जगहों पर भारी बारिश

पहाड़ों पर आज कैसा रहेगा मौसम?

उत्तराखंड में आज मौसम ठंडा और बदलता हुआ रहने की संभावना है, खासकर ऊपरी इलाकों जैसे उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर, केदारनाथ और हेमकुंड साहिब में हल्की बारिश के साथ भारी बर्फबारी की चेतावनी दी गई है। इन क्षेत्रों में तापमान में गिरावट और रास्तों पर फिसलन की स्थिति बन सकती है, जिससे यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

0

Subtotal